फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Blackmailed the young man by making obscene photos

Karnal News: अश्लील फोटो बनाकर युवक को किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed the young man by making obscene photos
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/जुंडला। जुंडला गांव में एक युवक की फोटो लड़की की फोटो के साथ जोड़कर अश्लील तस्वीर तैयार करके ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की है। शिकायत पर जुंडला पुलिस चौकी में केस दर्ज कर लिया है।


एसपी के नाम दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि 1 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के सरपंच कार्यालय में जरूरी काम से गया था। उसी दौरान गांव का ही नशेड़ी युवक मुन्ना राम उनसे मिला और मोबाइल में उनकी एडिटेड फोटो दिखाई। साथ ही धमकी दी कि अगर उन्होंने रुपये नहीं दिए तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जांच अधिकारी बंसीलाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता की ओर से दो प्रिंटआउट दिए गए हैं, जिससे लग रहा है कि फोटो एडिट की गई है। जांच में डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने फोटो कब और कैसे एडिट की और उसने किस प्लेटफॉर्म पर शेयर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed