फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Black marketing of currency notes during wedding season, bundle of 10 rupees available for Rs 1500

Karnal News: शादियों के सीजन में नोटों की कालाबाजारी, 1500 में मिल रही 10 की गड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of currency notes during wedding season, bundle of 10 rupees available for Rs 1500
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल।
शादी के सीजन में बाजार और बैंकों से छोटे नए नोटों की गड्डियां गायब हो गई हैं। दुकानदार व बैंकों से जुड़े एजेंट इनकी कालाबाजारी कर रहे हैं। 10 रुपये के नोट की गड्डी के 1300 से 1500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। 20 रुपये की 2000 रुपये की गड्डी 2500 रुपये तक में मिल रही है।
शादी के सीजन में नेग देने व जश्न के माहौल में नोट लुटाने के लिए लोग छोटे नोटों को प्राथमिकता देते हैं। शादी में 10, 20 या 50 रुपये के नोटों की खासी मांग रहती है। सामान्य व्यक्ति के लिए इनको पाना टेढ़ी खीर है। बैंकों से जुड़े एजेंट व नोटों के हार बनाने वाले दुकानदार 10 के 100 नोटों की गड्डी 1500 रुपये तक में दे रहे हैं। शहर की अलग-अलग बैंकों की शाखाओं में जब 10, 20 और 50 के नए नोटों की गड्डियों की मांग की गई तो बैंककर्मियों ने देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


दूल्हे के गले में डालने के लिए नोटों की माला के दाम भी बढ़े हुए हैं। सराफा बाजार, गुड़ मंडी, कुंजपुरा रोड मार्केट, राम नगर मार्केट व कर्ण गेट मार्केट में अलग-अलग दाम हैं। एलडीएम कार्यालय के अनुसार सभी बैंकों की अपनी-अपनी करेंसी चेस्ट हैं। अभी 10 व 20 रुपये के छोटे नए नोटों की कमी है। 50, 100 और 200 रुपये के नए नोटों का स्टॉक दिवाली से पहले आया था, करीब एक माह से दोबारा कोई स्टॉक नहीं आया है। छोटे नोट तब भी कम ही मात्रा में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेल और जुर्माने का प्रावधान

भारत में किसी भी व्यक्ति को भारतीय मुद्रा को विक्रय करने का कोई अधिकार नहीं है। एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि कोई भी व्यक्ति जो बैंकिंग कार्य का लाइसेंस नहीं रखता है और बैकिंग कार्य करता है, जिसमें रुपये का लेन-देन भी सम्मिलित है, उसका यह कृत्य आरबीआई एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अपराध के लिए तीन वर्ष तक का कारावास और जुर्माने से दंडित करने का प्रावधान है। रुपये को उसके मूल्य से अधिक पर बेचना आरबीआई की अवहेलना है।




शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
आरबीआई का सख्त निर्देश है कि कोई भी मुद्रा उसके तय मूल्य से ज्यादा पर खरीदी-बेची नहीं जा सकती। दिवाली के नजदीक आरबीआई से नए नोटों का स्टाॅक आया था, जिसका संबंधित बैंक शाखाओं में वितरण करा दिया गया था। नोटों की गड्डी को उसके मूल्य से अधिक बेचना गलत है। अगर इसको लेकर कोई शिकायत आती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। - सुशील कुमार हिंदुजा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed