{"_id":"60f31e3a8ebc3e79b01eff0e","slug":"black-flags-were-shown-to-the-minister-of-state-and-the-mp-who-arrived-to-inaugurate-the-development-projects-karnal-news-knl768588177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचीं राज्यमंत्री और सांसद को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचीं राज्यमंत्री और सांसद को दिखाए काले झंडे
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और सांसद नायब सिंह सैनी गांव रोहेड़िया में किसानों के विरोध के बावजूद करीब 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया। किसानों ने गांव में प्रवेश के दौरान काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। गांव में 12 लाख रुपये से बने पानी निकासी के लिए नाला, करीब 8 लाख रुपये से बने स्कूल प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगाए गए तथा करीब 16 लाख रुपये से बनी सैनी चौपाल का उद्घाटन किया। इससे पहले राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और सांसन नायब सिंह सैनी ने गांव में ही टीकाकरण शिविर का शुभारंभ एवं पौधरोपण भी किया। मंत्री और सांसद ने किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।
गांव में राज्यमंत्री और सांसद के पहुंचने की सूचना मिलते ही होशियार सिंह प्यौदा, महावीर नरड़ की अगुवाई में काफी संख्या में किसान गांव के मुख्य चौक में पहुंचे। जहां गांव रोहेड़ियां, कुतुबपुर, चंदाना सहित कई गांवों से युवा किसान भी एकत्रित हो गए और राज्यमंत्री व सांसद के पहुंचते ही जमकर नारेबाजी की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राज्यमंत्री व सांसद ने सबसे पहले गांव में पहुंचते ही 12 लाख की लागत से बने नाले, 8 लाख रुपये की लागत से स्कूल के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल में टीकाकरण शिविर में पहुंचे और लोगों से बातचीत। स्कूल में ही दोनों नेताओं ने त्रिवेणी का पौधरोपण किया। इसके बाद गांव की चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर 16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित चौपाल का उद्घाटन किया। एक जगह रास्ते में भी किसानों ने नारेबाजी की।
चौपाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में गांव वासी सरपंच रामफल सैनी, रामकुमार सैनी, पूर्व सरपंच मांगें राम सैनी, जयभगवान, मुकेश, सचिन, सतबीर, सुरेश, पवन, तेजभान सैनी सहित अन्य गांव के लोगों ने स्वागत किया। गांव के लोगों ने गांव तक की सड़क बनाने सहित कई मांगें रखीं। जिन्हें राज्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही सांसद नायब सैनी ने 5 लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान किया। राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश व प्रदेश के साथ-साथ कलायत हल्का का विकास करवाया जा रहा है। वे पूरे हल्के के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। गांव में कोई भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी। सांसद नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। पहले खुद कुछ किया नहीं, जब नरेंद्र मोदी ने नीम कोटिड यूरिया, किसान सम्मान निधि, पीएम सिंचाई योजना सहित अनेकों योजनाएं लागू की तो अब कांग्रेस किसानों को भड़का कर राजनीति कर रही है। इन बातों को आम लोगों को समझना होगा। इस अवसर पर तुषार ढांडा, महिपाल राणा, दिलावर मलिक, गांव के सरपंच रामफल, तेजपाल सैनी, नंदसिंह खेड़ा के सरपंच सुरजीत सैनी, देवबन के सरपंच राजेंद्र फौजी, जोगी राम, सुरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, जयगभगवान, जिला राम एवं पार्टी के पदाधिकारी गण तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव में किसानों के विरोध की अगुवाई कर रहे होशियार प्यौदा ने कहा कि जब तक कृषि संबंधी बिल वापिस नहीं होते, तब तक किसान मोर्चा के निर्देशानुसार भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का शांतिप्रिय विरोध जारी रहेगा। इसी निर्देश के तहत गांव रोहेडिय़ां में पहुंच कर किसानों ने राज्यमंत्री व नायब सैनी का विरोध किया। उन्हें काले झंडे दिखाकर किसानों के हकों में आवाज उठाने की अपील की। दूसरी ओर किसानों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
फोटो संख्या-08
गांव बाता में कराए जा चुके हैं एक करोड़ 72 लाख के काम : कमलेश
कलायत। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बाता गांव में एक करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। 28 लाख रुपये की लागत से पशु अस्पताल, 25 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लोक की गली का निर्माण, 20 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर भवन का निर्माण, 18 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, 15 लाख रुपये की लागत से नाई चौपाल, 15 लाख रुपये की लागत से विजय की चक्की से सजूमा रोड तक पेवर ब्लोक की गली का निर्माण, 12 लाख रुपये की लागत से ब्राहमण चौपाल का निर्माण करवाया गया, 11 लाख रुपये की लागत से राजपूत चौपाल का निर्माण, 2 लाख रुपये सरकारी स्कूल में पेवर ब्लॉक लगवाए गए हैं। वे शनिवार को गांव बात्ता में राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ करने के दौरान गांव के लोगों को संबोधित कर रही थीं। उनके साथ सांसद नायब सिंह सैनी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद नायब सिंह सैनी ने बात्ता के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर महिपाल राणा, नरेश शर्मा, श्याम लाल बाता, पवन शर्मा, डॉ. सुभाष योगी, राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, दिलबाग राणा, आनंद राणा, जरनैल सिंह राणा, रामकुमार राणा, सोनू राणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।