Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Black belt winner's five-year-old daughter Manvi honored

Karnal News: ब्लैक बेल्ट विजेता पांच साल की बेटी मानवी को किया सम्मानित

Mon, 01 Dec 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 01 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Black belt winner's five-year-old daughter Manvi honored
ब्लैक बेल्ट विजेता पांच साल की बेटी मानवी को किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
गांव बागपति से बेटी मानवी 5 साल की हैं लेकिन उनके कारनामे बहुत बड़े हैं। उन्होंने ताइक्वांडो में दूसरी ब्लैक बेल्ट कोरिया कुक्कीवोन प्राप्त कर ली है। ये उपलब्धि उन्हें 28 अप्रैल 2025 को मिली थी। उनको सबसे कम उम्र में ताइक्वांडो में दो ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाला खिलाड़ी माना जाता है। उनकी इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस लंदन बुक में दर्ज किया गया है। मानवी ने महज तीन साल की उम्र में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की थी। मानवी पांच बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं। मानवी को सम्मानित करने के लिए रविवार को बसंत विहार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप रहे। उन्होंने बेटी मानवी को फूल मालाओं और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। रणवीर पांचाल, संदीप गौतम, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन कुमार, शिवचरण, सतीश कुमार राणा, मिथुन कुमार, संतोष कुमार, मोहित कुमार मौजूद रहे।


उपलब्धियां

1. करनाल जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

2. करनाल कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

3. ओपन इंटरनेशनल स्पीड किक ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक प्राप्त किया।

4. हरियाणा स्टेट अस्मिता ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक प्राप्त किया।

5. वर्ष 2024 में नेशनल डायमंड अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं।

6. 9 अक्तूबर, 2025 को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल ओपन कुक्किवोन कप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed