फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BKU inlaid lock on the gate of the Market Committee

भाकियू ने मार्केट कमेटी के गेट पर जड़ा ताला

Sun, 13 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sun, 13 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने धान की सरकारी खरीद न होने पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों का घेराव कर ऑफिस को ताला लगा दिया। यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने धान के गिरते भाव को लेकर अपनी धान की फसल जलाकर रोष जताया और केंद्र  व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


किसानों ने चेताया कि अगर 15 सितंबर तक सरकारी धान की खरीद शुरू नही हुई तो वे मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने अनशन शुरू कर देंगे। किसानों ने लगभग 1 घंटे तक ऑफिस के सामने बवाल काटा और बाद में मार्केट कमेटी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कमेटी के अधिकारियों ने किसानों को शीघ्र धान की खरीद करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शनिवार को लगभग 12 बजे भाकियू के जिला प्रधान अजय राणा के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान नई अनाज मंडी में पहुंचे और धान की फसल का जायजा लिया। किसानों ने भाकियू के पदाधिकारियों को धान की सरकारी खरीद न होने की शिकायत की। इससे भाकियू के पदाधिकारियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने मार्केट कमेटी के कार्यालय को ताला जड़ कर अधिकारियों को घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं से अटी है मंडी : राणा
भाकियू के जिला प्रधान अजय सिंह राणा ने बताया कि धान की फसल मंडियों में कौड़ियों के भाव बिक रही हैं। जिससे किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में धान की आवक काफी मात्रा में हो चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी तक सरकारी खरीद भी शुरू नहीं की है। जिससे व्यापारी किसानों की फसल औने-पौने भाव खरीद रहे हैं।

मंडी में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है, समस्याएं ज्यादा हैं। न किसानों के बैठने की व्यवस्था है और न ही ठहरने की। पीने के लिए पानी तक नहीं किसानों को मिलता। मंडी सुपरवाइजर अरविंद्र कुमार ने बताया कि धान की सरकारी खरीद न होने से भाकियू के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है।


उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर रोहतक मंडल के महासचिव सुलतान सिंह,ब्लॉक प्रधान सुक्रमपाल, शीशपाल शर्मा, कुलविंद्र, प्रवीण काजल, तरसेम, प्रेम काजल, जेपी शेखपुरा आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed