फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP's Sanmeet Ahuja again won the victory in Nilokheri

Karnal News: नीलोखेड़ी में भाजपा की सनमीत आहूजा के सिर फिर बंधा जीत का सेहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
BJP's Sanmeet Ahuja again won the victory in Nilokheri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की सनमीत कौर आहूजा ने दोबारा जीत दर्ज कर ली है। हालांकि पिछले चुनाव में वह पार्षदों के बहुमत के आधार पर पालिकाध्यक्ष बनीं थीं। इस बार उन्हें सीधे मतदाताओं ने चुना है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेम मुंजाल को 1412 मतों के अंतर से हराया।
भाजपा प्रत्याशी सनमीत कौर को 4983 और निर्दलीय प्रेम मुंजाल को 3571 मत मिले, जबकि तीसरे नंबर पर रही प्रत्याशी जगजीत कौर को मात्र 1563 वोट मिले। कुल 15176 मतों में 10224 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें से 1089 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाकर तीनों प्रत्याशियों को नकार दिया। वहीं वार्ड एक और 12 में किसी ने भी नोटा बटन का प्रयोग नहीं किया, जबकि वार्ड नौ में सर्वाधिक 13 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी सनमीत कौर आहूजा के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए जिस वार्ड पांच में रैली की थी, उसी वार्ड से युवा भाजपा के मंडलाध्यक्ष कपिल शर्मा मात्र पांच वोटों से चुनाव हार गए। नपा के 14 वार्डों में से वार्ड छह के प्रत्याशी मुकेश कुमार सर्वाधिक 409 मतों के अंतर से और वार्ड 14 में रजवंत कौर सबसे कम तीन मतों के अंतर से चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस वार्ड से कौन प्रत्याशी जीता
- वार्ड एक से हरविंद्र कौर ने प्रतिद्वंद्वी अर्जुन दास को 53 वोटों से हराया।
- वार्ड दो से अंजना कुमारी ने प्रिया चोपड़ा मलहोत्रा को 97 वोटों से हराया।
- वार्ड तीन से सुखविंद्र बबलू ने सिया मेहता को 338 वोटों से हराया।
- वार्ड चार से धर्मेंद्र खुराना ने मृदुल चोपड़ा को 37 वोटों से हराया।
- वार्ड पांच से रणबीर सिंह भाटिया ने कपिल शर्मा को पांच वोटों से हराया।
- वार्ड छह से मुकेश कुमार ने राजेश कुमार को सर्वाधिक 409 वोटों से हराया।
- वार्ड सात से परवीन कुमारी ने रंजीत सिंह को 155 वोटों से हराया।
- वार्ड आठ से दर्शनी देवी ने अंजू को 21 वोटों से हरा जीत दर्ज की।

- वार्ड नौ से नीता देवी ने राजविंद्र कौर को 181 वोटों से हराया।
- वार्ड 10 से अमित कुमार ने नवजोत सिंह को 336 वोटों से हराया।
- वार्ड 11 से गुरविंद्र सिंह ने पंकज को 77 वोटों से हराया।
- वार्ड 12 से भुपेश जुनेजा ने पारस खुराना को 78 वोटों से हराया।
- वार्ड 13 से कृष्णा कुकरेजा ने मधुबाला को 48 वोटों से हराया।
- वार्ड 14 से रजवंत कौर ने पूजा रानी को सबसे कम तीन वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed