फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP's double engine government will be formed again in Haryana: Bansuri Swaraj

हरियाणा में फिर बनेगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार : बांसुरी स्वराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
BJP's double engine government will be formed again in Haryana: Bansuri Swaraj
जगाधरी। भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से निजी पैलेस में बुधवार को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली से सांसद एवं भाजपा की पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की बेटी सांसद बांसुरी स्वराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों में जो उत्साह दिखाई दे रहा है उसे देखकर लगता है तीसरी बार फिर भाजपा में डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की हरियाणा मेरा ननिहाल है। मेरी मां भी इसी हरियाणा से रहने वाली थी। हरियाणा में सबसे ज्यादा वीर सपूत सिपाही हैं। इस दौरान उन्होंने मंच से नीचे उतरकर महिलाओं के बीच जाकर उनमें भाजपा की जीत के लिए जोश भरा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के जीवन में भी अभूतपूर्व सुधार हुए है। महिलाएं महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रही हैं। देश में 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 30.64 करोड़ मुद्रा लोन के वितरण और उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे वाली 10.1 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा में फिर कमल खिलेगा। कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के केवल खोखले वादे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इस मौके पर यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, भाजपा नेत्री रिचा पाहवा, मनोरमा चौधरी, मनी गुप्ता, सुनीता चौधरी, ममता सैन, सुनीता शर्मा, पूजा मोंगा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed