{"_id":"67b634a3fde3f469a40ccb25","slug":"bjps-discipline-is-to-take-seats-on-stage-and-audience-as-per-instructions-mla-karnal-news-c-18-knl1008-585250-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच और दर्शकदीर्घा में निर्देश पर सीट लेना ही भाजपा का अनुशासन : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच और दर्शकदीर्घा में निर्देश पर सीट लेना ही भाजपा का अनुशासन : विधायक
विज्ञापन
10... कर्ण कमल में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक जगमोहन आनंद। संवाद
करनाल। कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को बुधवार को पार्टी कार्यालय कर्ण कमल में पार्टी के नियमों से रुबरु कराया गया। इस दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हमारे यहां यह अनुशासन है कि सभा में जिसे सामने बैठने के लिए कहा जाए, वह सामने ही बैठेगा, इसमें चाहे सांसद हो या विधायक। जिसे मंच पर बैठने के लिए कहा जाए वह मंच पर बैठता है। ये एक ऐसी संज्ञा है जो बैठने के क्रम को सीख गया वो भाजपा में बहुत आगे तक जाता है।
उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगे। हमारे यहां पर ऐसे कई नेता हैं जो कांग्रेस से आए हैं वे अपने काम की वजह से आगे निकले। विपक्ष का तुजुर्बा भी अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में काम के लिए धरना या प्रदर्शन करने की प्रवृत्ति नहीं है, इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बात रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां आए हो, इस कार्यालय में आपका भी उतना ही अधिकार है, जितना मेरा या पुराने भाजपा कार्यकर्ता का है। जब भी आएंगे तो वही मान सम्मान मिलेगा, जिस तरह से पुराने कार्यकर्ता को मिलता है।
पार्टी के विस्तार की नीति है, उसी में आगे बढ़ना है। इसके बाद पार्टी में नए आए नेताओं ने कांग्रेस की कमियों और अनदेखी को उजागर किया। इस अवसर पर तरलोचन सिंह, अशोक खुराना व अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक परिचयात्मक बैठक की गई। भाजपा में शामिल नेताओं ने भाजपा की विकास की नीतियों पर विश्वास करते हुए भाजपा में शामिल होने एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक भंडारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो