फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP workers will give information about schemes door to door

Karnal News: घर-घर योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपा कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will give information about schemes door to door
करनाल। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मोहद्दीनपुर मंडल की बैठक फूसगढ़ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन राणा ने की। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। बैठक का संचालन मंडल प्रवक्ता प्रदीप कंबोज ने किया। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है। मंडल संयोजक धीरज खरकाली और सह-संयोजक राहुल तोमर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर अमित कंबोज, महामंत्री राजेश लाठर, विक्रम पाल, प्रवक्ता मदन जी, अशोक कंबोज, सुमित कंबोज, शिवम् लाठर सहित महिला शक्ति से कमलेश, अंजू, निशा और आयशा उपस्थित रहीं। सभी ने एकमत होकर जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed