फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP workers of Karnanagari rejoice over NDA's victory in Bihar

Karnal News: बिहार में एनडीए की जीत पर झूमे कर्णनगरी के भाजपाई

Sat, 15 Nov 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 15 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
BJP workers of Karnanagari rejoice over NDA's victory in Bihar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बिहार राज्य के चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत से करनाल के भाजपा कार्यकर्ता भी झूम उठे। उन्होंने जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अगुवाई में शहर के कर्ण गेट चौक पर जश्न मनाया। आतिशबाजी करके एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। महापौर रेणूबाला गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
बिहार विधानसभा के चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी बढ़ती चली गई। दोपहर बाद भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कर्ण गेट चौक पहुंचे। यहां पटाखे छोड़े, आतिशबाजी कर भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक भंडारी, जिला महामंत्री मानव पुरी, जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. अशोक कुमार, राजेश अग्घी, पार्षद संकल्प भंडारी, मुकेश अरोड़ा, सुधीर यादव,कृष्ण गर्ग, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा,उपाध्यक्ष आकाश अरोड़ा, शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, महिला मोर्चा अध्यक्षा मीना कांबोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पटाखे से झुलसीं महापौर
करनाल। कर्ण गेट पर आतिशबाजी के दौरान एक पटाखे की चिंगारी से महापौर रेणू बाला गुप्ता का हाथ झुलस गया। तत्काल ही एक कार्यकर्ता मरहम ले आया और झुलसे हाथ पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed