फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP is looking for a strong face for Radaur Vidhansabha constituency

Karnal News: भाजपा को रादौर विस क्षेत्र के लिए मजबूत चेहरे की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
BJP is looking for a strong face for Radaur Vidhansabha constituency
यमुनानगर। भाजपा को साढौरा की तरह रादौर विधानसभा सीट पर भी मजबूत चेहरे की तलाश है। इस बार भाजपा की सूची में पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज और धनपत सैनी ने टिकट की दावेदारी ठोकी है। इसलिए ये तीनों नाम चर्चा में हैं। यमुनानगर, जगाधरी, साढौरा व रादौर चारों विधानसभाओं से भाजपा तीन-तीन चेहरों के नामों की सूची संगठन को भेज चुकी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा इसी माह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है
विज्ञापन

रादौर विधानसभा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है जोकि बाबैन से अलग होकर वर्ष 1977 में अस्तित्व में आया था। वर्ष 2014 के चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्याम सिंह राणा थे। उन्हें 67076 जबकि उनके प्रतिद्वंदी राज कुमार बुबका को 28369 वोट पड़े थे। इसी तरह साल 2019 के विस चुनाव में कांग्रेस के डॉ. बिशन लाल सैनी को 54087 जबकि भाजपा के कर्णदेव कांबोज को 51546 वोट मिले थे। --------
विज्ञापन




कांग्रेस में भी दावेदारों की लंबी लिस्ट

वहीं कांग्रेस में रादौर विस की टिकट की दावेदारी के लिए लंबी सूची है। जिसमें मौजूदा विधायक डॉ. बिशन लाल तो है साथ ही उनके बेटे विशाल सैनी व भतीजे विक्रम सैनी और सतीश दताना, निलय सैनी, निर्मल चौहान आदि ने दावेदारी दर्ज कराई है। जबकि इनेलो-बसपा गठबंधन से बसपा प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा और आम आदमी पार्टी से कर्मबीर बूटर, सतीश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी हाईकमान को चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------
रादौर विस में वर्तमान व पूर्व विधायकों की सूची

वर्ष विजयी वोट प्रतिद्वंदी
1966 चांद राम 21884 आर दीया

1967 चांद राम 13535 टेका

1972 चांद राम 15728 उलसी राम
1977 लहरी सिंह 19868 राम सिंह

1982 राम सिंह 21759 लहरी सिंह
1987 रतन लाल 32215 लहरी सिंह

1991 लहरी सिंह 21645 बंता राम
1996 बंता राम 30665 राम सिंह

2000 बंता राम 38551 राम सिंह
2005 ईश्वर सिंह 26933 लहरी सिंह

2009 बिशन लाल 29593 सुरेश कुमार
2014 श्याम सिंह 67076 राज कुमार
2019 बिशन लाल 54087 कर्णदेव
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed