फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP is ending corruption of Congress: Athawale

कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भाजपा कर रही खत्म : अठावले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP is ending corruption of Congress: Athawale
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय में देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उस भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है। गांधी परिवार हर बार देश में नौकरियों के अकाल की बात करता है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था जो सरकार धीरे-धीरे पूरा करने की ओर अग्रसर है।
वह मंगलसेन ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरे देश में अगले साल प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। अगर उन्हें शिरडी से लोकसभा चुनाव में टिकट मिलती है तो वह वहां से जरूर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
विज्ञापन

अगला उप मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से होगा
अठावले ने कहा कि हरियाणा में वह कुछ सीटों पर भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बातचीत करेंगे। प्रदेश में अगला उप-मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से होगा। उन्होंने कहा कि 2024 में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। इस बार पिछली बार से ज्यादा लोकसभा में भाजपा की सीटें आएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2039 तक देश में एनडीए की सरकार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नरेंद्र मोदी को बदनाम करने में जुटी
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने में लगी है। वह मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, जो ठीक नहीं है। इसके लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी व पूरी कांग्रेस ने राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं पाया गया। इन सब के लिए कांग्रेस को मोदी से माफी मांगनी चाहिए। मौके पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रवि उर्फ सोनू कुंडली, संदीप वाल्मीकि, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, राम कुमार गौड़, मंजु छिब्बर व एडवोकेट ओमबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed