{"_id":"66a73f7ca650da9d0a0bcde1","slug":"bjp-haryana-state-president-mohan-lal-baroli-in-karnal-today-all-update-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: मोहन लाल बडौली बोल-जनता के सुझावों पर तैयार संकल्प पत्र पर काम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: मोहन लाल बडौली बोल-जनता के सुझावों पर तैयार संकल्प पत्र पर काम करेंगे
Mon, 29 Jul 2024 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:37 PM IST
सार
हरियाणा विधान सभा चुनाव की तैयारी पर मोहन लाल बडौली ने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर जनता के सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार करेंगे। संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ता चुनाव को लेकर देश की मजबूती के लिए काम करेंगे। 8, 29 व 30 को लगातार बूथ की बैठकें चल रही हैं।
विज्ञापन
करनाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। भाजपा परिवार की तरह कार्य करती है। भाजपा जनता के सुझावों से एक संकल्प तैयार करेगी। जहां की जनता जो कार्य चाहती है, सरकार उसी प्रकार से कार्य करेगी।
विज्ञापन
बड़ौली करनाल में भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है। देश को 1947 तक विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, ये बजट उसी संकल्प का हिस्सा है। लोगों को सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। महिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कई नई योजनाओं का समावेश बजट में किया गया है। इस बजट की तुलना जब कांग्रेस के कार्यकाल से करेंगे, तो सही जानकारी होगी कि उससे तीन गुना बजट बढ़ाया गया है। देश के हर जिलों को नेशनल हाईवे से जोड़ने का कार्य हो या फिर युवाओं को रोजगार देने के लिए बहुत कार्य किया गया। चार करोड़ एक लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने की योजना है। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना है। ये बजट प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
कांग्रेस की यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग एक दूसरे को पीछे करने में लगे है। कांग्रेस की जो सोच है, जो कल्चर है, उसका सभी को पता लगेगा। कांग्रेस की सोच हमेशा से ही देश को तोड़ने की रही है। जब भी कोई अच्छी बात होती है, तो उसमें बुराई ढ़ूढ़ने लगते है।
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर जनता के सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार करेंगे। संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ता चुनाव को लेकर देश की मजबूती के लिए काम करेंगे। 8, 29 व 30 को लगातार बूथ की बैठकें चल रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाएंगे। कुछ बूथ बढ़ेंगे। सभी बार्डो और गांवों में कार्यकर्ता जाकर एक अभियान के रूप में जाएंगे। जानेंगे, कि जनता किस प्रकार के कार्य जनता है, भाजपा की हरियाणा सरकार उस गांव व वार्ड में उसी प्रकार के कार्य करेगी। टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो गुटबाजी है, भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है, भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है।