फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP government will be formed in Haryana with clear majority for the third time: Badauli

हरियाणा में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : बडौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in Haryana with clear majority for the third time: Badauli
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, गठबंधन में रही जजपा की पोल लोकसभा चुनाव में जनता ने खोल दी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा के नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली वीरवार को करनाल पहुंचे। यहां उनका जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि हरियाणा में यहां की जनता तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। गठबंधन में रही जजपा की पोल लोकसभा चुनाव में जनता ने खोल दी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरवार को चंडीगढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र, नीलोखेड़ी होते हुए करनाल पहुंचे। नीलोखेड़ी और करनाल में भी जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में भाजपा ने राज्य को साफ सुथरी सरकार दी है। जनकल्याण की विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। जिनका सीधा लाभ गरीब व अन्य जनता को मिल रहा है। अब कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं की जानकारी व उनके लाभ को जनता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा भाजपा की पोल खोलने के बयान पर कहा कि जनता ने दुष्यंत चौटाला की पोल लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से खोल दी। अब जनता भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने जा रही है। कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को लेकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा नेता की हत्या व बढ़ते अपराधों पर पूछे गए सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने के प्रति ठोस कदम उठा रही है, जो भी अपराधी हैं उसकी जांच करके जेल भेजा जाएगा। अपराध करने वाले या तो हरियाणा छोड़कर चले जाएंगे या जेल जाएंगे।

संगठन में बदलाव के सवाल पर बड़ौली ने कहा कि भाजपा में लाखों कार्यकर्ता हैं, जिनको जिम्मेदारी दी जाती है वे अच्छा काम करते हैं। जल्द ही सोनीपत में भी बड़ी ज्वाइनिंग होगी। राज्यसभा की सीट को लेकर कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के पास संख्या बल नहीं है, जबकि भाजपा के पास संख्या बल है। मौके पर संगठनमंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डाॅ. अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, ओएसडी संजय बठला, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जयभगवान सीकरी, मीडिया प्रभारी डाॅ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed