फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP did not form a panel, sent claims to the high command

Karnal News: भाजपा ने नहीं बनाया पैनल, हाईकमान को भेजे दावे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP did not form a panel, sent claims to the high command
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक की गई। इसमें नगर निगम के मेयर के लिए चार आवेदन और आए, जिससे मेयर पद के दावेदारों की संख्या 17 और 20 वार्डों के लिए पार्षद पद के दावेदारों की संख्या 155 हो गई है। इंद्री, नीलोखेड़ी, असंध नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए भी दावे लिए गए।
चार विधायकों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में पैनल के लिए नामों पर मंथन किया गया लेकिन दावेदारों के दबाव और नाराजगी की आशंका को देखते हुए पैनल तैयार नहीं हो सके। आखिरकार निर्णय लिया गया कि जो भी आवेदन आए हैं, सभी को प्रांतीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। अब प्रदेश नेतृत्व ही भाजपा के टिकट के लिए नाम तय करेगा। मेयर पद हो या फिर पार्षद या फिर चेयरमैन पद, सभी आवेदन पार्टी के नियम के मुताबिक जिलाध्यक्ष ही लेंगे। करनाल के मेयर का पद रेणू बाला गुप्ता की भी मजबूत दावेदारी है, जो जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता की पत्नी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यदि 17 में से कोई तीन या चार नाम पैनल के लिए तय किए जाते तो जिलाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठ सकते थे। इस पर जिलाध्यक्ष ने स्वयं ही इन आरोपों और आशंकाओं से खुद को अलग रखने के लिए अनुरोध किया कि प्रांतीय नेतृत्व को सभी नाम भेज दिए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इस पर कोर कमेटी ने भी सहमति व्यक्त कर दी। क्योंकि सुबह से ही भाजपा कार्यालय में काफी गहमागहमी थी। बड़ी संख्या में दावेदार पहुंचे हुए थे, हर दावेदार ये चाहता था कि उनका नाम पैनल में शामिल किया जाना चाहिए। इधर, जिलाध्यक्ष की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदों के लिए अलग अलग दावेदारी करने की सूची कार्यालय में चस्पा करा दी, जिससे देखकर दावेदार भी संतुष्ट रहे कि उन्होंने दावा पेश किया है, तो उनका नाम भी सूची में शामिल है। बैठक में शहर विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, जिला प्रभारी भारत भूषण, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, महामंत्री सुनील गोयल, उपाध्यक्ष ईलम सिंह आदि कई पदाधिकारी व कोर कमेटी के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से किसी एक को मिलेगा मेयर का टिकट
मेयर पद के लिए रेणू बाला गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, मोनिक गर्ग, भारत भूषण कपूर, निशांत शर्मा शानू, योगेश बुघरा, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के पुत्र संजीव मेहता, विनय पॉसवाल, पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, अनूप भारद्वाज, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना, डॉ.मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह दादूपुर, योगेश, आशा गोयल ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed