फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP councilor Rajesh's house attacked in Karnal on Holi, police arrested two accused

Haryana: होली के दिन करनाल में भाजपा पार्षद राजेश के घर पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Fri, 14 Mar 2025 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Mar 2025 11:35 AM IST
सार

राजेश ने आगे बताया कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और घर पर पथराव किया। इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

विज्ञापन
BJP councilor Rajesh's house attacked in Karnal on Holi, police arrested two accused
भाजपा पार्षद राजेश - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में बीती रात करीब 10 बजे नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद राजेश के घर पर 30-35 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर पार्षद के घर के बाहर खड़ी कार को नुकसान पहुंचाया और घर पर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


हमले में पार्षद के भतीजे को चोटें आईं
पार्षद राजेश ने बताया कि उनके घर पर अचानक बड़ी संख्या में बदमाश पहुंचे और हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा घर के बाहर खड़ा था, जिसे बदमाशों ने निशाना बनाया और उस पर हमला कर दिया। जब परिवार के अन्य लोग उसे बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन




पथराव और तोड़फोड़
राजेश ने आगे बताया कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और घर पर पथराव किया। इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घायल भतीजे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले का दूसरा पक्ष भी आया सामने
इस मामले में हमलावर पक्ष ने भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्षद राजेश के चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला, जिसमें कुछ ऐसी हरकतें की गईं जो उन्हें पसंद नहीं आईं। उनका कहना है कि उन्होंने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें धमकी दी गई।


पुलिस जांच जारी, इलाके में तनाव
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा है।

एसएचओ का बयान
हम मामले की गहन जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed