फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP activists landed on the railway track

रेलवे ट्रैक पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 07 Feb 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Fri, 07 Feb 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP activists landed on the railway track
भाजपा किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करने के विरोध में जमकर बवाल काटा। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद रेल रोकने के लिए पटरी पर जा बैठे।
विज्ञापन


करीब पौने घंटे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी की। कार्यकर्ता दिल्ली से पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर रेल रोकने के लिए ट्रैक पर बैठे थे, लेकिन जितना समय प्रदर्शनकारी बैठे रहे, ट्रेन ही नहीं आई।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते प्रो. रामबिलास ने कहा कि केंद्र सरकार डर गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं से डर कर रेल रास्ते में ही रोक दी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में कांग्रेस पर हावी रही है। ऐसे हालात में साफ है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में दस की दस सीटों पर भाजपा-हजकां के उम्मीदवार जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रामलीला भवन से रेलवे रोड के रास्ते रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज चप्पे-चप्पे पर कडे़ इंतजाम किए हुए थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाजपा के राज्य अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा और किसान मोर्चा अध्यक्ष महीपाल ढांडा कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को रेल लाइन तक नहीं पहुंचने देने के लिए पुलिस ने पहले ही बेरीकेट लगा रखे थे। डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर तैनात तहसीलदार हरीओम अत्री के नेतृत्व में करीब चार से अधिक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात थे।

पुलिसकर्मियों के पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तमाम इंतजाम मौके पर दिखाई दिए। जोश और उत्साह से भरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट हटाने के प्रयास किए।

लेकिन पुलिस कर्मियों की तमाम संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता ट्रैक तक पहुंच ही गए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में हलका टकराव भी हुआ।

प्रो. रामबिलास शर्मा ने पुलिस अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराने का आश्वासन दिया। प्रो. रामबिलास ने कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो पंजाब पुलिस से हरियाणा पुलिस को दो सौ रुपये वेतन अधिक दिया जाएगा।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता रेल रोकने के लिए रेलवे लाइन पर जा बैठे। करीब आधा घंटा तक कार्यकर्ता ने रेलवे लाइन पर ही बैठ कर, लेट कर और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। ठीक एक बजे प्रो. रामबिलास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा केंद्र सरकार भाजपा के विरोध से डर गई है।

रेल करनाल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही रोक दी गई। भाजपा का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह सफल रहा है। उन लोगों ने भाजपा नेता कृष्ण लाल ढांड की मृत्यु पर रेलवे लाइन पर ही दो मिनट का मौन रख कर अपना विरोध समाप्त किया।


प्रदर्शनकारियों में रेल लाइन पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी भी प्रदर्शन में डटे रहे। भाजपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य चंद्रप्रकाश कथूरिया, जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, जयपाल शर्मा, अशोक भंडारी, राजेश वोहरा, जगदेव पाढ़ा, एडवोकेट वेदपाल समेत सैंकडों कार्यकर्ता प्रदर्शन करने में शामिल रहे।

इससे पूर्व सुबह करीब 11 बजे भाजपा किसान मोर्चा और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed