फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike riding teenager dies due to tractor trolley collision

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies due to tractor trolley collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। घोघड़ीपुर बस स्टैंड पर ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह अपनी मौसी के घर जन्मदिन पर आया था और जन्मदिन का सामान लेने घर से निकला था। इस घटना के बाद खुशियां गम में बदल गई और परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गयौ।
शुक्रवार को गांव घोघड़ीपुर निवासी आनंद के बेटे का जन्मदिन था और शाम के समय कार्यक्रम था। आनंद के घर में काफी मन्नतों के बाद पुत्र का जन्म हुआ था। कार्यक्रम में आनंद की साली का लड़का अंकित भी आया था। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे अंकित व उसका साथी अजय बाइक पर करनाल समान लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

घोघड़ीपुर बस स्टैंड के पास ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अंकित की मौत हो गई। उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। घायल अजय कुमार को उपचार के लिए करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोघड़ीपुर बस स्टैंड पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और एक घायल हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- सज्जन कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed