{"_id":"675b4bd3c6d832073b053707","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-538212-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
करनाल। शेखपुरा गांव के बस अड्डे पर एक बाइक सवार को पिकअप गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शेखपुरा गांव निवासी अमृतपाल सिंह ने बताया कि उसका 60 वर्षीय ताऊ बलविंद्र सिंह अपने काम से घर की तरफ लौट रहा था। ताऊ बाइक पर था। शाम करीब सवा पांच बजे तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बलविन्द्र सिंह का सिर सड़क पर लगा और गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बलविंद्र सिंह को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से रेफर कर दिया। इसे बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। जहां दम तोड़ दिया। संवाद