फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव रंबा निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम बाइक से सिदपुर की तरफ जा रहे थे और उनके आगे उनकी बुआ का बेटा सुल्खन सिंह वासी नसीबपुर सैदपुरा व भांजा हरविंद्र सिंह वासी दरड़ दूसरी बाइक पर गांव दरड़ से नसीब पुर जा रहे थे। बाइक सुल्खन सिंह चला रहा था। शाम करीब 7:10 बजे जब पश्चिमी यमुना नहर काछवा पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने सुल्खन सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों नीचे गिर गए। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घायल अवस्था में दोनों को नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने सुल्खन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरविंद्र को ज्यादा चोट लगने पर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed