फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
घरौंडा। कालरम-मुबारकाबाद रोड पर खुंभी फार्म के पास कार की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात साढे़ आठ बजे कालरम निवासी पुनीत (30) बाइक पर घर जा रहा था। उसके पीछे दूसरी बाइक पर उसकी बुआ का बेटा संदीप भी बाइक पर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कालरम-मुबारकाबाद रोड पर खुंभी फार्म के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने पुनीत की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पेड़ से जा टकराई। इसमें पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक फरार हो गया। संदीप एंबुलेंस के जरिए उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाने लगा लेकिन बसताड़ा टोल के नजदीक पुनीत ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि कालरम-मुबारकाबाद रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed