{"_id":"69090adf7f10c256bc0411aa","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-trolley-one-injured-karnal-news-c-18-knl1008-773124-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
Tue, 04 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। शहर के नेशनल हाईवे 709 ए पर सिंह होटल चौक पर ट्राॅले की चपेट में आने से बाइक सवार चौंचड़ा निवासी विपिन (35) की मौत हो गई। खुशप्रीत निवासी चौंचड़ा गंभीर घायल हैं। उनको करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मृतक के परिवार से पवन शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर 1:30 बजे करनाल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राॅले ने बाइक को चपेट में ले लिया था। बाइक ट्रॉले के अगले टायरों के नीचे फंस गई थी। राहगीरों की सहायता से बाइक सवार युवकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। असंध के नागरिक अस्पताल में विपिन को मृत घोषित कर दिया गया। खुशप्रीत को रेफर कर दिया। जिसको परिवार वाले असंध के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक करता था बिजली विभाग में काम
ग्रामीणों ने बताया कि विपिन वर्ष 2017 से एएलएम के पद पर बिजली विभाग में कार्यरत थे। हर रोज अपने घर से ड्यूटी पर असंध जाते थे। उनकी दो बेटियां हैं। विपिन परिवार में बड़े थे। उनके एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
-- -