{"_id":"512e6e6739040cab363f703fc5eb0b37","slug":"bike-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Fri, 31 Jan 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल रोड पर चलती बाइक के इंजन में आग लगने पर बाइक जल गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन बाइक काफी हद तक जल चुकी थी। जाटो गेट निवासी गौरव शुक्रवार की सुबह बाइक से रामनगर से कुंजपुरा रोड स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था।
माल रोड स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही अचानक गौरव की बाइक के इंजन से आग निकलनी शुरू हो गई। गौरव जब तक बाइक से उतर पाता, बाइक से आग की लपटें निकलनी शुरू हो चुकी थी।
किसी तरह बाइक से उतर कर गौरव ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन आग ने पूरी तरह से बाइक को जला दिया। इसी दौरान सेस्ट हाउस के बाहर खड़ी पीसीआर छह पर तैनात पुलिसकर्मियाें ने बाइक की आग बुझाने में सहायता की। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।