{"_id":"693734c5a0055647e20fd6aa","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-after-car-hits-it-two-women-injured-karnal-news-c-18-knl1018-797428-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा में टकराई बाइक, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा में टकराई बाइक, दो महिलाएं घायल
Tue, 09 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सिविल अस्पताल के बाहर एक बाइक और डॉक्टर की कार की टक्कर हो गई। इससे बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर से ई-रिक्शा में सवार हांसी रोड निवासी रेखा और एक अन्य महिला चोटिल हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद काफी देर तक ई-रिक्शा चालक और डॉक्टर के बीच कहासुनी हुई। घायल महिला रेखा ने बताया कि वह ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सामने से कार के पीछे से बाइक आ गई। बाइक और कार की टक्कर के बाद बाइक सीधी ई-रिक्शा में भिड़ी। वह और एक अन्य महिला चोटिल हो गई। कार को सिविल अस्पताल के डॉक्टर चला रहे थे। संवाद
विज्ञापन