फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike and mobile snatched on the strength of weapon

हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bike and mobile snatched on the strength of weapon
करनाल। रसुलपुर गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल व गंडासी के बल पर एक व्यक्ति का मोबाइल व बुलेट बाइक छीन ली। उससे मारपीट कर घायल भी कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोदीपुर निवासी विशाल ने बताया कि वह बुलेट बाइक पर गांव मोदीपुर सुहाना गांव से होते हुए रसुलपुर कलां की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब 12:50 सुहाना व रसुलपुर कलां के बीच पीछे से दो व्यक्ति बाइक पर आए और उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। जैसे ही उसने बाइक रोकी दोनों उसके पास आए और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने पिस्तौल तान दी और दूसरे ने गंडासी से हमला कर दिया और उसका मोबाइल व बुलेट बाइक छीनकर सुहाना गांव की तरफ भाग गए। सदर थाना प्रभारी तरशेम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed