फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhumika, Tinu and Sunena beat in boxing

Karnal News: बॉक्सिंग में भूमिका, टीनू और सुनेना ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bhumika, Tinu and Sunena beat in boxing
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। सेक्टर-8 स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय जिला सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। सब जूनियर श्रेणी में जिले भर से 50 लड़के एवं लड़कियों ने भाग लेकर दमखम दिखा। बॉक्सिंग रिंग में अपनी मुक्केबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते पहले दिन भूमिका, टीनू और सुनैना ने अपने मुकाबले जीतकर बाजी मारी।
दो दिवसीय जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से किया गया है। प्रतियोगिता में जिलेभर से अंडर-14 सब जूनियर के 50 खिलाड़ी रहे, जिनमें 30 लड़के और 20 लड़कियों ने भाग लिया। लड़कियों की प्रतियोगिता में भूमिका, टीनू, एंजल, सुनेना, रीटा, महक, हर्षिता, भाकुल व कोमल ने अपने अपने भारवर्ग में जीत हासिल की। लड़कों में ऋषभ, कुनाल, भविष्य, सक्षम, दक्ष व कार्तिक ने अपने भार वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं द्रोणाचार्य अवार्डी कृष्ण कुमार हुड्डा मौजूद रहे। उन्होंने सब जूनियर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलों के दम पर हम न केवल अपना बल्कि अपने मां बाप के साथ जिले, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानीपत के एक छोटे से गांव से निकल कर नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण की भूमि से भी अनेक बेहतर खिलाडि़यों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। हार जीत से एक अच्छे खिलाड़ी को कोई फर्क नहीं पड़ता, उसका लक्ष्य केवल अपना 100 प्रतशित देना होता है। प्रतियोगिता बॉक्सिंग एसोसिएशन करनाल के महासचिव रवि शर्मा की देखरेख में हुई। इस अवसर पर विनोद सांगवान, सुरेंद्र कोच, सुमित सांगवान ओलपिंयन, जसमेर सिंह एएसआई, विनोद एएसआई, मंदीप कुमार कोच, अजय कुमार, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed