{"_id":"6861db22e19e6d5eac0f0698","slug":"bhole-baba-was-decorated-in-shri-ram-temple-karnal-news-c-18-knl1008-680554-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रीराम मंदिर में भोले बाबा का किया शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रीराम मंदिर में भोले बाबा का किया शृंगार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में पंडित अनिल द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से भोले बाबा को पंचामृत स्नान दूध, दही, घी, शहद और शक्कर, बेलपत्र, मंजरी, गुलाल व फल अर्पित करवा पुष्पों द्वारा भोले बाबा का भव्य रूप में शृंगार करवाया। शिव स्तुति और पंचाक्षरी मंगलम का पाठ किया गया।
इस अवसर पर वीना सेठ ने चढ़ गई श्याम खुमारी चढ़ गई श्याम खुमारी, मेनू कमली पगली जोगन योगन कर गया श्याम बिहारी भजन गाया। अनु खट्टर ने गुरु चरणा विच रह के कसमां खांवागें, दिन होवे या रात भोले तेरे ही गुण गावांगे भजन गाकर भोले नाथ की महिमा का गुणगान किया। सुशील मदान ने सुन लो सुन लो सुन लो दुनिया वालों मेरी जिससे यारी है, जिसने मेरा दिल लूटा वह भोला भंडारी है भजन गाया। शंखनाद करके आरती का आरंभ किया गया। शाम को श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। मुरारी बत्रा ने बताया कि आगामी सावन माह 11 जुलाई से 10 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर आरके सचदेवा, पूर्व प्रधान अशोक मदान, वेद दुआ, सर्वेश, संतोष, चंद्र बत्रा, अनिल छाबड़ा, मुरारी बत्रा, साईं दास अरोड़ा, रविंदर बत्रा, प्रधान रविंद्र तनेजा, राजरानी नागपाल, निशा शर्मा और ऊषा बत्रा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।