फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhartiye kissan union strike on 9 auagust

9 को केंद्र के तीन अध्यादेशों के विरोध में सांसद के आवास पर भाकियू करेगी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bhartiye kissan union strike on 9 auagust
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर प्रदेश में केंद्र के तीन अध्यादेशों के विरोध में शुरू किए गए अगस्त क्रांति किसान आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी सांसदों के आवास पर ज्ञापन सौंपे जाने को लेकर स्थानीय किसान भवन में जिला स्तरीय किसान पंचायत आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने किसान पंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। केंद्र सरकार के तीनों अध्यादेशों के खिलाफ किसानों ने आक्रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। संसद और विधानसभा के आगामी सत्र शुरू होने से पूर्व प्रदेश के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों तथा विपक्षी पार्टियों के नेताओं के घरों के आगे जोरदार प्रदर्शन करने का गत 28 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में पानीपत में निर्णय लिया जा चुका है। इसके चलते आगामी 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस पर करनाल के सांसद संजय भाटिया के पानीपत स्थित निवास पर करनाल व पानीपत के किसान जोरदार प्रदर्शन करने के उपरांत ज्ञापन भी सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राणा ने प्रदर्शन को कामयाब बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि केंद्र के तीनों अध्यादेश कोरोना महामारी से भी घातक है। जो किसानों के हित में नही है। इन अध्यादेशों के लागू हो जाने से किसान बर्बाद हो जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर ने कहा कि सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीद गारंटी का कानून बना कर फसल भुगतान की गारंटी भी सुनिश्चित करे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, जिला महासचिव सतपाल बड़थल, घरोंडा खंड अध्यक्ष विनोद राणा, किसान नेता रणजीत सिंह जलमाना, मान सिंह बडसालू, करनाल खंड अध्यक्ष अंग्रेज सिंह लाठर, निसिंग खंड प्रधान राज सिंह राणा, जोगिंद्र सागवान, बलवान सिंह बदरान, मूलचंद, रणबीर सिंह, राम सिंह, बाबूराम डाबरथला मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यादेश पर मुख्यमंत्री बुलाए सर्वदलीय बैठक
भाकियू नेताओं ने कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीनों अध्यादेशों की हिमायती है, तो 15 अगस्त से पूर्व प्रदेश की सभी विपक्षी दलों के नेताओं व कृषि विशेषज्ञों सहित प्रदेश के सभी किसान संगठनों की सांझी बैठक बुला कर विशेष चर्चा करवाएं। चर्चा के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही किसानों का भ्रम भी दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed