फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhakiyu came in support of the victimized employee, demonstration on 5th

Karnal News: पीड़ित कर्मचारी के समर्थन में आई भाकियू, पांच को प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu came in support of the victimized employee, demonstration on 5th
 घरौंडा में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष को शिकायत देता पीड़ित।
घरौंडा। खंड क्षेत्र के झीवरेहड़ी ग्राम पंचायत के सचिव पर सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन रोकने, जातिसूचक शब्द कहने और ग्राम पंचायत की लेटर हेड का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। कार्रवाई न होेने पर कर्मचारी बलजीत भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पहुंरा। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने की घोषणा की है। पांच अगस्त को घरौंडा एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने का फैसला लिया गया। रतनमान ने कहा कि सचिव ने जबरन दो कर्मचारियों का वेतन बंद कर दिया है। वेतन मांगने पर अभद्र व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्द कहे गए। पीड़ितों ने डिप्टी कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं पूर्व सरपंच एवं मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि राजबीर मोकल का कहना है कि ग्राम सचिव ने राजनीतिक दबाव में तनख्वाह रोकी है। सरपंच ने खुद लेटर हेड पर लिखकर बीडीपीओ को भेजा कि कर्मचारी सही काम करते हैं और भुगतान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बीडीपीओ सोमबीर खटकड़ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने में सचिव का रोल नहीं होता। अगर ग्राम पंचायत की तरफ से लिखकर दिया जाता है तो ही सैलरी रोकी जा सकती है। दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। गड़बड़ी सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed