{"_id":"65aaf81bfbb548953f066354","slug":"benefits-of-government-schemes-given-to-villagers-karnal-news-c-18-knl1008-309532-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रामीणों को दिया सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रामीणों को दिया सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के वार्ड 20 के धोलगढ़ व वार्ड दो के बुढ़ाखेड़ा गांव में शुक्रवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंची तो यहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। मौके पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगे, जिसमें योजनाओं का लाभ दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप व विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता शामिल हुईं। उन्होंने श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में गरीबों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं आंरभ कर बेमिसाल काम किया है। देशभर में गरीब परिवारों के सदस्यों को हर महीने पांंच किलो फ्री अनाज और इतना ही नहीं हरियाणा प्रदेश में तो दो किलों सरसों का तेल व एक किलों फ्री चीनी भी दी जा रही है।
निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक गौरवमयी व विकसित भारत बनाने का जो सपना देखा है, उसको हम सबने मिलकर पूरा करना है। इसी कड़ी में देशभर में प्रधानमंत्री द्वारा यह विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है, जो हर गांव व हर वार्ड में पहुंच रही है। उपस्थित लोगों को संकल्प शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम की कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी, नरेश त्यागी, सुनील गोयल, शक्ति केंद्र प्रमुख देवेंद्र गौतम व नरेश कुमार, बूथ अध्यक्ष देवराज दुआ, बूथ पालक धर्मपाल सिंह, अर्बन मंडल सचिव केपी. राणा, पृथ्वीराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लाभार्थियों की पेंशन और आयुष्मान कार्ड बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा/इंद्री। विकसित भारत यात्रा शुक्रवार को कई गांवों में पहुंची। भरतपुर में बतौर मुख्य अतिथिछ पहुंचे घरौंडा के भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ कहते हैं उसे पूरी दुनिया न केवल सुनती है बल्कि उस पर अमल भी करती है।
भरतपुर में सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार और मिर्गाहन में कृष्ण लाल ने विधायक का स्वागत किया। दोनों गांवों में विधायक ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। यहां कमलेश और सुखदेव की मौके पर ही पेंशन बनाई गई। इसके अलावा 19 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 30 से ज्यादा आधार कार्ड अपडेट किए गए। गांव मिर्गाहन में रोशनी देवी, शमा, राजपाल और सत्यवती की पेंशन बनाई गई तथा रमेश कौर को गैस कनेक्शन दिया गया। इसके अलावा हुकमचंद और वेदपाल का बीपीएल कार्ड बनाए गए।
इधर इंद्री क्षेत्र के गांव जनेसरों में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हलके के हजारों लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर पर ही जाकर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम आयुष्मान योजना के अंतर्गत गांव जनेसरों की नत्थो देवी, सोमी देवी व रीना देवी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड होने के कारण सरकार की ओर से हमारे इलाज पैसे दिए गए।
मुफ्त गैस कनेक्शन लेने वाली सुमन देवी, संजना, काजल, सुनंदा, शिमला देवी व सविता देवी लाभार्थियों ने बताया कि खाना बनाने का ईधन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन आज सरकार ने हमें मुफ्त में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर हमें व हमारे परिवार को एक बहुत ही अच्छी सौगात दी है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल शांडिल्य, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी साहब सिंह, सरपंच हरप्रीत कौर,सरपंच प्रतिनिधि जगदीप सिंह, गुरनाम सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजपाल, जगदीश कश्यप आदि मौजूद रहे।