{"_id":"6b0488249ac8d70a9e0c99a3","slug":"beneficiaries-will-be-verified-area-meetings-will-be-held-in-10-wards-karnal-news-c-18-knl1018-1037415-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लाभार्थियों का होगा सत्यापन, 10 वार्डों में लगेंगी एरिया सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लाभार्थियों का होगा सत्यापन, 10 वार्डों में लगेंगी एरिया सभाएं
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पात्रता जांचने के लिए एरिया सभाओं का कार्यक्रम तय किया है। इन सभाओं में मतदाताओं के माध्यम से लाभार्थियों की सूची का सत्यापन किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखने का अवसर देना भी है।
नगर निगम 25 नवंबर को वार्ड एक से पांच और 27 नवंबर को वार्ड छह से दस तक एरिया सभाएं कराएगा। सभी बैठकें सुबह 10 बजे शुरू होंगी। संबंधित वार्डों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। मतदाताओं को अपना वोटर कार्ड साथ लेकर पहुंचना होगा।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन होगा। हरियाणा नगर पालिका नागरिक भागीदारी अधिनियम-2008 के तहत एरिया सभा का गठन हुआ है। इसका उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ना है। आयुक्त सलोनी शर्मा ने एरिया सभा सचिवों को सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एरिया सभाओं में स्थानीय नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याएं भी उठा सकेंगे। सड़क, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। अन्य विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सामाजिक कल्याण की दूसरी योजनाओं के पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर भी बात होगी।
वार्डवार सभा स्थल
वार्ड एक में राम मंदिर गांव झंझाड़ी, पार्षद कार्यालय गली नंबर-9 बसंत विहार और गांव बलड़ी वृद्धाश्रम में सभा होगी। वार्ड दो में पाल धर्मशाला गांव मंगलपुर और वार्ड तीन में रविदास मंदिर गली नंबर 3 राजीव पुरम स्थल हैं। वार्ड चार में खेड़े वाली धर्मशाला कर्ण विहार और वार्ड पांच में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-5 में बैठकें होंगी। वार्ड छह में शिवपुरी रोड इंदिरा कॉलोनी जुंडला गेट के सामने और वार्ड सात में अर्जुन गेट स्थित गुरुद्वारा, सेवा भारती प्रांत कार्यालय, पुरानी सब्जी मंडी के सामने सभाएं होंगी। वार्ड आठ में कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 और सामुदायिक केंद्र सेक्टर-6, वार्ड नौ में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-7, तथा वार्ड दस में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-13 एक्सटेंशन में सभाएं होंगी।