फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Before the inauguration, the taps of the de-addiction center of the civil hospital were stolen.

Karnal News: उद्घाटन से पहले सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र की टोंटियां चोरी

Sat, 15 Apr 2023 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 15 Apr 2023 03:15 AM IST
विज्ञापन
Before the inauguration, the taps of the de-addiction center of the civil hospital were stolen.
करनाल। सिविल अस्पताल के तृतीय तल पर बने नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम से बुधवार को टोंटियां और शॉवर चोरी हो गए । इस बारे में संबंधित विंग के डॉक्टर व स्टाफ ने अस्पताल की प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेणू चावला को शुक्रवार को लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र को अपडेट किया जा रहा है। उपायुक्त अनीश यादव ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नशा मुक्ति केंद्र के लिए करीब साढ़े सात लाख रुपये का फंड जारी कराया था। फंड मिलने के नशा मुक्ति केंद्र को अपग्रेड किया जा रहा था। केंद्र में जिमनेजियम, मेडिटेशन कक्ष, बेड, वॉशरूम, मनोरंजन कक्ष, पीने के पानी के लिए आरओ, सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी व सीसीटीवी कैमरों की सुविधा देने की व्यवस्था की जा रही थी। कार्य लगभग पूरा भी हो गया है। इसका इसी माह के अंतिम सप्ताह में उद्घाटन भी होना है लेकिन उद्घाटन से पहले ही चोरों ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगवाई गई स्टील की टोंटियां और शॉवर चोरी कर लिया।
विज्ञापन

----------
जांच के लिए टीम की गठित

नशा मुक्ति केंद्र में चोरी होने की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जो चोरी की वारदात को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए टीम केंद्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही टीम तृतीय तल पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ-साथ मरीजों से भी पूछताछ करेगी। जिससे चोरी करने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पहले भी होती आई है सिविल अस्पताल में चोरियां

सूत्रों की माने तो नशा मुक्ति केंद्र में चोरी होने की यह घटना कोई नई नहीं है क्योंकि इससे पहले भी यहां पर चोरियां होती आई है। जिनका अभी तक कोई सुराग तक नहीं लग पाया है। ऐसे में अब सिविल अस्पताल प्रबंधन चोरियों को रोकने के लिए प्लास्टिक का सहारा लेगा। अब अस्पताल के सभी वॉशरूम की टोंटियां बदल कर प्लास्टिक की लगाई जाएगी। जिससे चोरियों को रोका जा सकें।

वर्जन

उनके पास नशा मुक्ति केंद्र में चोरी होने बारे शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच के लिए केंद्र के परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं तृतीय तल पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ-साथ मरीजों से भी पूछताछ की जाएगी।

डॉ. रेणू चावला, पीएमओ, सिविल अस्पताल, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed