फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Be aware against cyber crime: Dr. Sohan

साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक रहें : डॉ. सोहन

Sat, 17 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Be aware against cyber crime: Dr. Sohan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। जिला न्यायवादी डाॅ़ सोहन सिंह ने हरियाणा पुलिस अकादमी में साइबर अपराध रोकने के लिए दि जा रहे प्रशिक्षण के दौरान कहा कि आज साइबर का दौर है और साइबर क्राइम एक चुनौती के रूप में उभरा है। हमें साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक होना आवश्यक है।
वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। प्रशिक्षण में तीन नए अपराधिक कानूनों - भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 विषय पर जानकारी दी गई। अभियोजन विभाग के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न इकाइयों से 23 लोक अभियोजक अधिकारी पहुंचे। तीन जिला न्यायवादी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने लोक अभियोजन अधिकारियों से कहा कि पुलिस की आप भी अपराधिक न्याय प्रणाली में अहम सीढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि आपकी कार्य शैली आपको दूसरों से अलग बनाती है। आपका व्यवहार कार्यालय में और न्यायालय परिसर में वकीलों के साथ शालीनता पूर्वक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के सामने न्याय की गुहार लगाने वाले पीड़ित का पक्ष रखने में और उसे न्याय दिलवाने में आपकी अहम भूमिका है। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने अनुभव साझा करने का एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक एविडेंस को सुरक्षित रखना और साइबर के मामलों में साक्ष्यों का एकत्रित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed