फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bat in the balance in the sports stadium construction, Karnal, bat

बल्ला में खेल स्टेडियम निर्माण कार्य अधर में

Sun, 05 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 05 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर प्रस्तावित खेल स्टेडियम का निर्माण अधर में लटकने से खिलाड़ियों के अरमान धरे के धरे रह गए हैं। स्टेडियम की मंजूरी के डेढ़ दशक बीतने पर भी ग्रामीणों को स्टेडियम नसीब नहीं हुआ है।

विज्ञापन


लबोलुआब यह है कि करीब सवा करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाले स्टेडियम की फिलहाल आधारशिला तक नहीं रखी जा सकी है। निर्माण कार्य पूरा न होने से प्रस्तावित जमीन पर खिलाड़ी खेलने की बजाय ग्रामीण मृत मवेशियों को दबा रहे हैं। ग्रामीण राजबीर सिंह, दरियाव सिंह और जसबीर सिंह सहित अन्य का कहना है कि बल्ला की आबादी एवं खिलाड़ियों के प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश सरकार की नीति अनुसार तत्कालीन सरपंच ओमप्रकाश मान ने करीब पांच लाख रुपये सन 1999 में सरकारी कोष में जमा करवाए थे।
विज्ञापन


सरकार की ओर से स्टेडियम का निर्माण करवाने के लिए बाकायदा 1.20 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी। पंचायत की देखरेख में पंचायती विभाग की ओर से कई साल पहले इसकी चारदीवारी का काम शुरू कर दिया गया लेकिन दो साइड की दीवार पर करीब 34 लाख खर्च करने के बाद इसका निर्माण बंद कर दिया गया। करीब तीन साल से प्रस्तावित जमीन पर दो दीवार को बनाने का काम ठप पड़ा है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है लेकिन कोई समाधान नही हुआ। वहीं बल्ला के कई खिलाड़ी नेशनल लेवल के खेलों में अपना लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को उम्मीद बंधी थी कि गांव में ही खेल संबंधी बेहतर सुविधाएं मिलने से उनकी प्रतिभा में और निखार आएगा लेकिन स्टेडियम का निर्माण ठप होने से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। स्टेडियम की जमीन से पानी की निकासी न होने के कारण मामूली बरसात में ही पानी लबालब भर जाता है एवं समुद्र शौक नामक खरपतवार ने अपना जमावड़ा बनाया हुआ है। आलम यह है कि ग्रामीण अपने मृत मवेशियों को इस जमीन में गड्डा खोदकर दबा रहे हैं। गांव के बीच में स्टेडियम होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करवाकर इसे चालू करने की मांग की है। वहीं सरपंच दिलावर सिंह मान का कहना है कि खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा चुका है, उम्मीद है कि ठप पड़ा कार्य दोबारा से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed