{"_id":"686d8b1da0384afaf101d4c9","slug":"baraatis-were-attacked-they-spent-the-night-in-the-police-post-karnal-news-c-338-1-kn11013-121127-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बरातियों पर हमला, चौकी में बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बरातियों पर हमला, चौकी में बिताई रात
विज्ञापन
बरातियों पर हमला, चौकी में बिताई रात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ से शादी के बाद करनाल के बोहला खालसा गांव लौट रहे बरातियों पर पांच लोगों ने डंडे और गड़ासी से हमला कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आरोपियों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। यह झगड़ा बरातियों की ओर से आरोपियों को बस के पास लघुशंका करने से रोके जाने पर हुआ।
बस चालक दीपक की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कर्ण विहार निवासी सचिन, सूरज नगर कटा बाग निवासी औंकार और पृथ्वी विहार वासी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार की रात करीब 11:30 बजे ताऊ देवीलाल चौक के पास यह वारदात हुई। रातभर दूल्हा-दूल्हन सहित सभी बराती पुलिस चौकी में ही रहे और तड़के तीन बजे वह गांव को निकले। बोहला खालसा गांव निवासी पवन की बरात सोमवार को मेरठ शहर में गई थी। वहां से लौटते समय बरातियों ने नगला चौक के पास बस को रुकवा लिया। इसी दौरान बस के पास आकर कुछ युवक लघुशंका करने लगे। बरात में शामिल कर्णनाथ, बलमतनाथ सहित अन्य ने उन्हें बस में महिलांए होने के कारण दूसरी जगह लघुशंका करने को कहा लेकिन आरोपी नहीं माने। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला शांत होने के बाद बस चालक बरातियों को लेकर करनाल की तरफ चल दिया लेकिन आरोपियों ने तीन बाइकों पर सवार होकर बस का पीछा किया।
विज्ञापन
जैसे ही बस मेरठ रोड पर ताऊ देवीलाल चौक के पास पहुंची आगे बाइक खड़ी करके बस को रुकवा लिया। इसके बाद डंडों, गड़ासियों से बस के शीशे तोड़ दिए।
इस हमले में बोहला खालसा निवासी कर्णनाथ, बलमत नाथ, अनिश सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस चौकी प्रभारी सेक्टर-4 राजन ने बताया कि मेरठ से बोहला खालसा गांव जा रही बरात की बस पर कुछ आरोपियों ने डंडों से हमला करके शीशे तोड़ दिए। बरातियों को भी चोट लगी है।
पुलिस ने बस चालक दीपक की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों सचिन, औंकार और अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।