फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bar association election 3 march

बार एसोसिएशन चुनाव का शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
bar association election 3 march
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव के लिए नियुक्त किए गए आरओ जगमाल सिंह जटान ने शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को एसोसिएशन चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले 19 मार्च से 21 मार्च तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 23 मार्च को नामांकन फार्मों की छंटनी होगी। 24 मार्च को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है। इसी दिन शाम को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। तीन अप्रैल को मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक बार कॉम्पलेक्स मेें होगा। वहीं प्रधान पद को लेकर दो पूर्व प्रधानों ने दोबारा से ताल ठोकी है, जबकि सीनियर एडवोकेट राहुल बाली ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

प्रधान पद को लेकर मौजूदा प्रधान कंवरप्रीत भाटिया ने दोबारा से चुनाव के लिए ताल ठोक दी है और प्रचार भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही तीन बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके निर्मल सिंह स्टौंडी फिर से मैदान में कूद गए हैं। इनके बीच सीनियर एडवोकेट राहुल बाली भी प्रचार में जुट गए हैं। फिलहाल प्रधान पद को लेकर ही तस्वीर साफ हो पाई है। इसके अलावा, उपप्रधान, सचिव व सह सचिव समेत कोषाध्यक्ष पदों को लेकर भी अलग अलग वकील दावा कर रहे हैं। उम्मीदवारों की तस्वीर नामांकन के बाद ही साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

1569 वकील करेंगे चौधर का फैसला
बार एसोसिएशन में इस समय 1569 सदस्य हैं। ये सदस्य ही सभी पदों को लेकर फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी जगमाल सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न होगी। सभी उम्मीदवारों को नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के पास अपने प्रतिनिधि चुनने का यह अच्छा अवसर होता है। इस अवसर पर एआरओ महिंदर सलूजा, एआरओ युद्धवीर चौहान, एआरओ पवन गहलोत व एआरओ जयपाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed