फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baisakhi celebrated with great enthusiasm, Bhangra-Giddha at some places and havan-yagya at others.

Karnal News: बैसाखी की धूम, कहीं भांगड़ा-गिद्धा हुआ तो कहीं हवन-यज्ञ

Tue, 14 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 14 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi celebrated with great enthusiasm, Bhangra-Giddha at some places and havan-yagya at others.
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर सात में वैशाखी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अव्वल रही टीम को 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिलेभर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में बैसाखी पर्व सांस्कृतिक रंगों और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पंजाबी संस्कृति, लोक-जीवन और इतिहास को विभिन्न गतिविधियों के जरिये जीवंत किया। कहीं भांगड़ा-गिद्धा की धूम रही तो कहीं प्रदर्शनी, यज्ञ-हवन और छबील से परंपराओं का निर्वहन किया गया।
कार्यक्रमों में बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व के साथ जलियांवाला बाग के शहीदों को भी नमन किया गया। शिक्षकों और प्राचार्यों ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने, परिश्रम और सामूहिकता का संदेश दिया। कई स्थानों पर इंटर हाउस प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन हुए।
विज्ञापन

---

दयाल सिंह स्कूल में लगाई प्रदर्शनी

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम किया। छात्रों ने पंजाबी संस्कृति, वेशभूषा और कृषि परंपराओं पर प्रदर्शनी लगाई। आरजे दिव्या और सोनल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्राचार्या सुषमा देवगन ने पर्व को एकता और परंपरा का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

छात्रों ने नृत्य व गीत से मोहा मन

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इंटर हाउस भांगड़ा प्रतियोगिता में अरावली हाउस प्रथम रहा। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और भाषण से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने बैसाखी को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।

---

सेवा और भाईचारे का दिया संदेश

गुरु नानक खालसा कॉलेज में खालसा साजना दिवस पर छबील लगाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने कड़ा प्रसाद व दूध वितरित किया। प्रबंधन समिति ने गुरु गोविंद सिंह जी के संदेशों को याद करते हुए सेवा त्याग और भाईचारे का संदेश दिया।

---

यज्ञ-हवन के साथ नया सत्र शुरू

आर्यकन्या गुरुकुल मोर माजरा में बैसाखी पर यज्ञ-हवन आयोजित किया गया। इस दौरान नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। हवन में छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी। प्रबंधन ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


---

रैंप वॉक और भांगड़ा की घूम

सेक्टर-13 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी उत्साह के साथ मनाई गई। बच्चों और अभिभावकों ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक, गेम्स और भांगड़ा में हिस्सा लिया। मुख्य अध्यापिका आशा चौधरी ने सभी को शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर दिया।

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर सात में वैशाखी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अव्वल रही टीम को 

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर सात में वैशाखी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अव्वल रही टीम को 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed