फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Badra rained with strong wind, the weather became pleasant

Karnal News: आशा वर्करों ने महिला थाने का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Badra rained with strong wind, the weather became pleasant
अंबाला से आशा वर्करों को गिरफ्तार कर करनाल थाने में लेकर आने पर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंबाला से आशा वर्करों को गिरफ्तार कर करनाल महिला थाने लेकर आने पर आशा वर्करों ने महिला थाने का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने अंबाला पुलिस से बातचीत कर पुलिस वैन में लाई गई आशा वर्करों को दोबारा से अंबाला रवाना कर दिया।
जानकारी के अनुसार आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों के लिए विधानसभा का घेराव के लिए निकली अंबाला की आशा वर्करों को अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पहले अंबाला महिला थाने में रखा। बाद में उन्हें वैन में भरकर करनाल महिला थाने में ले जाया गया। इसका पता करनाल की आशा वर्करों को लगा तो वे शहर की आशा वर्करों के साथ महिला थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऐसे में आनन-फानन में महिला थाना पुलिस ने अंबाला बातचीत की और उन्हें दोबारा से पुलिस वैन में भरकर अंबाला के लिए रवाना किया गया। इसके बाद आशा वर्कर शांत हुई और महिला थाना परिसर से बाहर निकली। वहीं इंद्री की आशा वर्कर्स को पुलिस ने इंद्री बस स्टैंड पर ही रोक लिया। जिसके बाद आशा वर्कर्स ने बस स्टैंड पर ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दर्जनों आशा वर्करों को पुलिस ने रोका
असंध। विधानसभा घेराव के लिए निकली अलग अलग गांव से कई दर्जन आशा वर्करों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। निजी बस से सभी को उतारकर अपनी गाड़ी में बैठाकर महिला थाने में छोड़ा। जिसको लेकर गुस्साई आशाओं ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्कर यूनियन की हल्का प्रधान स्वदेश, सचिव ममता व ज्योति, संतोष, कमलेश, कविता, मंजू, सोनिया, कमलेश, नीलम, सुमन, इन्द्रो, कुलजीत, सोम व सरोज ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह दिन रात काम करती है, लेकिन उसका मानदेय चार हजार है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में मानदेय 26 हजार, सरकारी कर्मचारी का दर्जा , अस्पताल में बैठने के लिए अलग से जगह और 2018 का कटा हुआ वेतन देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed