फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Badra rained with strong wind, the weather became pleasant

Karnal News: तेज हवा संग बरसे बदरा, खुशगवार हुआ मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Badra rained with strong wind, the weather became pleasant
- लोगों को गर्मी से मिली राहत, दो सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम का मिजाज सोमवार सुबह अचानक बदल गया। एकाएक काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली। करनाल शहर में 4.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही जिले में अगस्त माह में बारिश सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक पहुंच गई है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। अब 29 अगस्त से दो सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। आसमान पर बादलों की आवाजाही के साथ-साथ कहीं कहीं भटकते बादलों के जरिये हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 4.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह तो तेज धूप निकली तो अधिकतम तापमान 33.5 पहुंच गया, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान पर काले बादल छाए और तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हुई तो मौसम खुशगवार हो गया। तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसमें करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ अभी भी हिमालय की तलहटियों की ओर ही बना हुआ है, जिसके कारण 25 दिनों से मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी आ रही है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में मानसून के प्रवेश से लेकर 28 अगस्त के दौरान हरियाणा में 376.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (338.1 मिलीमीटर) से अब तक 11 प्रतिशत ज्यादा है। राज्य के सात जिलों हिसार, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, पलवल व चरखीदादरी में अभी भी बारिश सामान्य से कम है। जबकि करनाल में 31 प्रतिशत, यमुनानगर में 48 प्रतिशत, पानीपत में 41, पंचकुला में 40, सोनीपत में 37, अंबाला में 25 व फरीदाबाद में 22 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 29 अगस्त से दो सितंबर के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहने और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। वातावरण में नमी व तापमान की अधिकता से स्थानीय मौसम बनने से कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed