{"_id":"64e6798c31407a8b020d16ea","slug":"badra-rained-heavily-relief-from-heat-benefits-to-crops-karnal-news-c-18-knl1008-202958-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से राहत, फसलों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से राहत, फसलों को फायदा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुधवार की सुबह करनाल में हुई झमाझम बारिश से लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर धान और गन्ने की फसल को बड़ा फायदा पहुंचा। पिछले चौबीस घंटे के दौरान करनाल में 31.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे अधिकतम तापमान 33.7 तो न्यूनतन तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन और कहीं कहीं हल्की बारिश तो कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
मानसून टर्फ के हिमालय की तलहटी से नीचे आने और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के पहुंचने के कारण करनाल जिले में भी मौसम में बदलाव देखा गया है। मंगलवार को भी दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल गया था। दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई थी लेकिन आसमान पर बादलों का घेरा लगातार बना रहा। बुधवार को सुबह 4:30 बजे से ही एक बार फिर आसमान पर काले बादल घिर आए और बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा के अनुसार चौबीस घंटे में 31.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। अब तक अगस्त माह में कुल बारिश 49.3 एमएम हो चुकी है।
हालांकि अभी बारिश सामान्य से कम है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में करीब डो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। तापमान 35.5 से घटकर 33.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से घटकर 25.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिससे लोगों को कई दिनों की भीषण गर्मी से राहत मिली। एनडीआरआई के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी वीरवार व शुक्रवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे गर्मी से कुछ राहत की संभावना जरूर है। पिछले चौबीस घंटों की बारिश से धान व गन्ने की फसल को बड़ा फायदा पहुंचा है।