{"_id":"69af1d33b5d493ccee0757ad","slug":"bada-village-team-first-in-kho-kho-and-tug-of-war-karnal-news-c-18-knl1018-861220-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खो-खो और रस्साकशी में बड़ा गांव की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खो-खो और रस्साकशी में बड़ा गांव की टीम प्रथम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्पणा रिसर्च एंड चैरिटी ट्रस्ट मधुबन की ओर से कुंजपुरा में महिला सशक्तिकरण मेला आयोजित किया गया। इसमें जिले के 80 गांवों से महिलाओं ने भाग लिया। मेले में महिलाओं के लिए खो-खो और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं इनमें बड़ा गांव की टीम विजेता रही।
इसके अलावा मटका रेस, बोरी रेस और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 28 गांवों की महिलाओं और युवतियों ने हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। इसमें मदनपुर की पूजा ने प्रथमए रानीपुर की बेटियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेले में 58 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने खाने-पीने की वस्तुओं, कॉस्मेटिक्स, कपड़ों, बैग और हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल लगाए।
संस्था 27 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। ट्रस्ट की ओर से जिले के करनाल, घरौंडा, कुंजपुरा और इंद्री ब्लॉकों के 108 गांवों में 1070 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इन समूहों से लगभग 15,600 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिन्होंने मिलकर करीब 82 करोड़ रुपये की बचत की है। महिलाएं अपने समूहों से ऋण लेकर घर निर्माण, बच्चों की शिक्षा, विवाह, स्वास्थ्य तथा छोटे व्यवसाय शुरू करने जैसे कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
साझा किए अनुभव
मुख्य अतिथि वृत्रा फाउंडेशन की संस्थापक आयशना कल्याण रहीं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता और महिला थाना प्रभारी कविता ने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। माैके पर अरुणा दयाल, ईश भटनागर, सोनिया शिशन, कमलेश, कांता, मीनू तथा अर्पणा टीम का विशेष योगदान रहा।
आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा