फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Backward class will bring BJP government for the third time: Kamboj

तीसरी बार भाजपा सरकार लाएगा पिछड़ा वर्ग : कांबोज

Sat, 13 Jul 2024 07:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Backward class will bring BJP government for the third time: Kamboj
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को बनाने में पिछड़ा वर्ग का अहम योगदान है। इस बार भी हरियाणा में पिछड़ा वर्ग ने भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कांबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने का निर्णय पिछड़ा वर्ग के लिए नायाब सौगात है। पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है। इसके लिए आज इस जिला कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री ने जहां क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाई वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है। कांबोज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रु की छात्रवृति देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सुंदरीकरण व नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रु आवंटित कर सबका साथ, सबका विकास को सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनाव में समय नहीं बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश एवम केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताएं।

उन्होंने 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में हो रहे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बैठक में जिला महामंत्री अनिता जोशी, महामंत्री मोहन लोधी, करनाल प्रभारी डा राजबीर आर्य, नंदलाल पांचाल, महम सिंह धीमान, सुनील खेड़ा, यशपाल ठाकुर चेयरमैन निर्मला बैरागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed