{"_id":"6a8afb5a339c7876dc046a1b","slug":"baba-ramdev-responded-to-rahul-gandhi-s-comments-on-the-movement-and-vande-mataram-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-पीएम बनना चाहते हैं तो जनता के वोट से बनें, अराजकता से कुछ नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-पीएम बनना चाहते हैं तो जनता के वोट से बनें, अराजकता से कुछ नहीं होगा
Sun, 23 Aug 2026 07:23 PM IST
मयूर शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:23 PM IST
सार
बाबा रामदेव ने कहा कि अगर वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो जनता के वोट से बनें। अराजकता से कुछ नहीं होगा, लोकतंत्र में अपनी बात रखने और आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन देश की व्यवस्था संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार चलनी चाहिए।
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा रामदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आंदोलन और वंदे मातरम पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सड़क से संसद तक हंगामा और अराजकता करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। अगर वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो जनता के वोट से बनें। अराजकता से कुछ नहीं होगा, लोकतंत्र में अपनी बात रखने और आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन देश की व्यवस्था संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार चलनी चाहिए।
वो रविवार को करनाल के गांव नलवी खुर्द में वेद विद्या गुरुकुलम के नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी के छात्र संपर्क और आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि पांच, सात या दस साल के बच्चों को थाने, डीएम या एसएसपी कार्यालय घेरने के लिए कहना उचित नहीं है। आंदोलन करना है तो 18 साल से अधिक उम्र के लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करें। बच्चों को इस तरह के राजनीतिक आंदोलनों से दूर रखना चाहिए।
सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुल लोगों को संस्कृति और संस्कृत का बोध नहीं है। वंदे मातरम के संदर्भ में कहा कि दुर्गा के ही सब रूप है, हमारे लिए भारत मां में ही यह हर रूप है। जिन्हें संस्कृति और संस्कृत का बोध नहीं वे वंदे मातरम पर भी प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। ऐसे अविवेकी और मूर्ख लोगों को पढ़ना चाहिए।