फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baba is our greatest... Devotees danced to the bhajan.

Karnal News: बाबा हमारा सबसे ग्रेट... भजन पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Baba is our greatest... Devotees danced to the bhajan.
- मोहिनी एकादशी के उपलक्ष्य में कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के श्री खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया गया। वहीं एकादशी पर श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर पूजा की। मोहिनी एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया गया, इस दौरान भक्त... बाबा हमारा सबसे ग्रेट... भजन पर जमकर झूमे।

सुबह से श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का गुणगान किया। कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को मोहिनी एकादशी का महत्व बताया गया। मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश से राक्षसों का ध्यान भटकाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी नामक अप्सरा का रूप धरा था। जिसके बाद सभी देवताओं ने विष्णु जी की सहायता से अमृत का सेवन किया।
विज्ञापन

यह व्रत सब प्रकार के दुखों का निवारण करने वाला, पापों को हरने वाला व्रतों में उत्तम व्रत है। त्रेता युग में महर्षि वशिष्ठ के कहने पर श्री राम ने भी इस व्रत को किया था। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम एवं विष्णुजी के मोहिनी स्वरूप का पूजन किया जाता है। इस दिन व्रत रखने से सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। देसराज गुप्ता ने अपने एक संदेश में कहा कि प्रभु ने मनुष्य के रूप में सुंदर जीवन दिया है। हमें अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय प्रभु भक्ति व सेवा के लिए निकालना चाहिए। इस मौके पर अनिल कुमार गर्ग, रामकरण गोयल, महेंद्र गुप्ता, विनोद गोयल, आकाश गुप्ता व विकास गुप्ता सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed