{"_id":"671186ca5e3570e7960c7ce4","slug":"baba-gauri-shankar-defeated-the-child-wrestler-karnal-news-c-18-knl1008-501124-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाबा गौरी शंकर ने बच्चा पहलवान को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाबा गौरी शंकर ने बच्चा पहलवान को दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मां शाकुंभरी देवी मंदिर कमेटी की ओर से बड़ा गांव में दंगल आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बड़ा गांव के श्री शाकुंभरी देवी मंदिर कमेटी की ओर से चल रहे दंगल में वीरवार को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू और उत्तर प्रदेश के पहलवान पहुंचे और दंगल में दम दिखाया। दूसरे दिन भी जब अयोध्या के बाबा गौरी शंकर और रवि शंकर ने अखाड़े की सलामी ली तो वहां मौजूद दर्शकों ने जय श्रीराम के जयघोष से उनका स्वागत किया। बाबा गौरी शंकर ने काला उर्फ बच्चा पहलवान को पटखनी दी तो पहलवान रवि शंकर दास ने यूपी के पहलवान पवन को पटखनी दी जिसे देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
वीरवार की शाम को दंगल में दूसरे दिन बाबा शंकर दास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद यूपी के पहलवान संदीप और काला उर्फ बच्ची ने बाबा से हाथ मिलाने से मना कर दिया, बोले कि ये तो जादू करता है लेकिन लोगों के कहने पर काला उर्फ बच्चा ने कुश्ती लड़ने की हामी भरी। पहले तो काला उर्फ बच्चा पहलवान बाबा गौरी शंकर को लातें मारता रहा। इसका दर्शक विरोध करते रहे, फिर बाबा गौरी शंकर ने धोबी पछाड़ शुरू की तो काला पहलवान भागकर जाने लगा तो कोच ने पकड़ लिया। इसके बाद काला पहलवान को पटखनी दे दी। ये देख उसके भाई संदीप भी बाबा के बीच में आ गए फिर भी बाबा ने दोनों पहलवानों को पटखनी देकर कुश्ती जीत ली।
कुश्ती में हरिद्वार के गुल्लू पहलवान ने सहारनपुर के मोनू पहलवान को हराया, कैथल के मोनू पहलवान ने कुरुक्षेत्र के पहलवान बलराम को हराया, बाबा लदाना के पहलवान ओमप्रकाश ने बुढाखेड़ा के पहलवान प्रदीप को हराया, कृष्ण पहलवान ने जीद के पहलवान सुनील को हराया, बाबा रवि शंकर दास ने पवन पहलवान को हराया, मुखाला के पहलवान मोनू ने हिमाचल के पहलवान रामू को हराया, मोनू मधुबन ने कैथल के शमशाद को हराया, बड़ा गांव के पहलवान कार्तिक ने असंध के अनिल को हराया तो बड़ा गांव के पहलवान और कोच सोमी ने यूपी के सुशील को हराया। इस अवसर पर श्री शाकुंभरी देवी मंदिर कमेटी के प्रधान प्रताप राधा, पूर्व सरपंच चरण सिंह, सुभाष राणा, तजेंद्र राणा, बृजेश राणा ओर सतीश राणा के साथ साथ ग्रामवासियों को विशेष सहयोग रहा।