फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baba Gauri Shankar defeated his rivals in wrestling

Karnal News: कुश्ती में बाबा गौरी शंकर ने प्रतिद्वंद्वियों को किया चित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Baba Gauri Shankar defeated his rivals in wrestling
- रामलीला मैदान में श्री जगदंबा पंखा दंगल कमेटी की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रामलीला मैदान में श्री जगदंबा पंखा दंगल कमेटी की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ढोल की थाप पर जब अयोध्या के हनुमान गढ़ी से 20 वर्षीय बाबा गौरी शंकर दास अखाड़े में पहुंचे तो लोगों ने जय श्रीराम के नारे के साथ उनका स्वागत किया। बाबा गौरी शंकर दास ने जैसे ही अखाड़े की सलामी ली तो सालवन के पहलवान विशाल ने बाबा से हाथ मिला लिया। पहलवान विशाल और बाबा गौरी शंकर के बीच कुश्ती शुरू हुई तो विशाल ने बाबा को थप्पड़ जड़ दिए।
इसका लोगो ने विरोध किया। फिर बाबा ने विशाल को पकड़ कर घोबी पछाड़ लगाई तो पहलवान भाग गया। जिसे बाबा और लोगों ने वापस अखाड़े में बुलाया। इसके बाद बाबा गौरी शंकर दास ने एक के बाद पटखनी देते हुए खूब तालियां बटोरी। लोगों की मांग पर एक बार फिर बाबा को अखाड़े में उतारा गया। इस दौरान अपने भाई विशाल की हार का बदला लेने के लिए बंटी सालवन बाबा के साथ कुश्ती में पहुंचा और उसने भी बाबा को थप्पड़ जड़ दिए। इस पर कमेटी और वहां मौजूद दर्शक नाराज होकर अखाड़े तक आते तो बाबा गौरी शंकर दास ने उसको भी पटखनी देते हुए लोगों का दिल जीत लिया। बाबा को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक चौ. राम किशन, प्रधान रामधन कांबोज, उपप्रधान रामचंद्र पाला पहलवान, राजेंद्र नंबरदार, मास्टर फूल सिंह, पवन कांबोज, विनोद कांबोज, कृष्ण पहलवान और सतीश कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे विजेता

कुश्ती प्रतियोगिता में रिशु करनाल ने वीरेन मंगलौरा को हराया। युवराज ने सूजल करनाल को हराया। मन्नी बाल पबाना ने साहिल करनाल को हराया। दीपक करनाल ने घरौंडा के पहलवान अली को हराया। बालपबाना के सावन ने बादल करनाल हो हराया। प्रिंस मंगलौरा ने कर्ण स्टेडियम के नमन को हराया। बाबा गौरी शंकर ने विशाल को हराया। दीपक करनाल ने सालवन के चिराग को हराया, बड़ौता के पहलवान विशाल ने घरौंडा के पहलवान अली को हराया तो बाबा गौरी शंकर दास ने बंटी सालवन को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed