{"_id":"674cccd494ebaa381107bd64","slug":"ayushman-chillianwala-sadan-first-in-800-meter-race-karnal-news-c-18-knl1008-530583-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आयुष्मान चिलियानवाला सदन 800 मीटर दौड़ में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आयुष्मान चिलियानवाला सदन 800 मीटर दौड़ में प्रथम
Mon, 02 Dec 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान 800 मीटर दौड़ के कनिष्ठ संवर्ग में आयुष्मान चिलियानवाला सदन प्रथम, प्रिंस थानेश्वर सदन द्वितीय तथा अभिजीत थानेश्वर सदन तृतीय रहा।
वहीं 200 मीटर वरिष्ठ संवर्ग में विद्यांशु पानीपत सदन प्रथम, एकजोत चिलियानवाला सदन द्वितीय, नीरज कुरुक्षेत्र सदन तृतीय रहा। वहीं कनिष्ठ संवर्ग 200 मीटर की दौड़ में किंशुक पानीपत सदन प्रथम, रोशन सदन द्वितीय, आयुष्मान चिलियानवाला सदन तृतीय रहा।
इसी प्रतियोगिता के अति कनिष्ठ संवर्ग में तनुज सदन प्रथम, छम्ब सदन पूर्व द्वितीय, छम्ब सदन बादल तृतीय रहा। कल्पना चावला सदन से 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में आनंदिता प्रथम, लावण्या द्वितीय, अर्पिता तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर डिवीजन 1500 मीटर की प्रतियोगिता में निशांत कुरुक्षेत्र सदन प्रथम, रजनीश चिलियानवाला सदन द्वितीय, आदित्य पानीपत सदन तृतीय रहा।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र ब्रिगेडियर करनैल सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की। समस्त सदनों के विद्यार्थियों ने खेल भावना से खेलने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा के विद्यार्थी सैन्य सेवा में अपना डंका तो बजा रहे हैं और साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी जीत का परचम लहरा रहे हैं। स्कूल के छात्र मुक्केबाजी के राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य अवार्ड से भी सम्मानित हो रहे हैं।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मास वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान संयोजक मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।