फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Axle of goods train broke at Tarawadi railway station, nine containers fell on the track, Delhi-Ambala route disrupted for seven hours.

Karnal News: तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक्सेल टूटा, नौ कंटेनर ट्रैक पर गिरे, दिल्ली-अंबाला मार्ग सात घंटे बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Axle of goods train broke at Tarawadi railway station, nine containers fell on the track, Delhi-Ambala route disrupted for seven hours.
- अलसुबह 4.16 बजे अंबाला से दिल्ली की तरफ जा रही थी मालगाड़ी, एक कंटेनर ओएचई लाइन के पिलर से टकराया, लाइन टूटी, 34 ट्रेनें रहीं प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी (करनाल)। तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के एक पहिये का एक्सेल टूट गया। जिसके बाद मालगाड़ी के ऊपर रखे एक के बाद एक लगातार नौ कंटेनर ट्रैक पर गिर गए। इनमें से एक कंटेनर उछलकर ओएचई पिलर से टकरा गया और ओएचई लाइन के तीन पोल टूट गए जिससे 34 ट्रेनें प्रभावित रहीं। यह हादसा अलसुबह 4.16 बजे का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंचीं।
मालगाड़ी अलसुबह 4.11 बजे नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन से निकली और 4.16 बजे तरावड़ी रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। उसी दौरान मालगाड़ी के एक पहिये का एक्सेल टूट गया और मालगाड़ी का एक जोड़ी पहिया अलग होकर साइड में गिर गया। जिससे मालगाड़ी के ऊपर रखे एक के बाद एक नौ कंटेनर ट्रैक पर गिर पड़े और करीब डेढ़ से दाे किलोमीटर के बाद मालगाड़ी रुकी। जिससे लगभग तीन किलोमीटर तक का रेलवे ट्रैक, ओएचई लाइन के तीन पोल सहित आउटर पर लगे सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ट्रैक बाधित होने से जो ट्रेनें जहां थी, वहीं रुक हगई। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-अंबाला अप व अंबाला-दिल्ली डाउन ट्रैक पर आने वाली सभी ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। जिससे 34 ट्रेनें प्रभावित रहीं। इनमें से सात ट्रेनें रद्द, 20 ट्रेनें अप-डाउन की डायवर्ट, शाॅर्ट टर्मिनेट में अप-डाउन की सात ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11:30 बजे एक-एक करके ट्रेनों को गुजारा गया
रेलवे प्रशासन ने हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों को काम पर लगा दिया। रेलवे ट्रैक से कंटेनरों को हटाने के लिए एक हाइड्रा मंगवाई गई। जिससे कंटेनरों को ट्रैक से हटाने का काम किया गया। कंटेनरों को ट्रैक से हटाने के बाद ओएचई लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया और लगातार साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उप लाइन से दोनों तरफ की ट्रेनों का संचालन शुरू करवाया गया। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने दोनों आउटरों पर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारने का कॉसन लगाया। ठीक साढ़े 11 बजे एक-एक करके ट्रेनों को गुजारा गया। हालांकि मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (रेलवे) दीपक कुमार ने बताया कि सुबह 9.40 बजे ही ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया था।

सात ट्रेनें रहीं रद्द
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तरावड़ी में हादसे के कारण 34 ट्रेनें प्रभावित रहीं। इनमें से सात ट्रेनें रद्द, अप लाइन सात और डाउन लाइन पर 13 ट्रेनें को डायवर्ट किया गया। वहीं सात ट्रेनें शाॅर्ट टर्मिनेट रहीं। डायवर्ट ट्रेनों को कुरुक्षेत्र से जींद, दिल्ली से मेरठ की ओर से निकाला गया। ट्रेनें रद्द होने से अंबाला व दिल्ली जाने वाले दैनिक व अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed