{"_id":"697a5ee721bd21abb801a6e0","slug":"awareness-campaign-to-create-awareness-about-waste-management-karnal-news-c-18-knl1018-833801-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का आह्वान
Thu, 29 Jan 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। गांव बसताड़ा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की ओर से बुधवार को यूथ फॉर माई भारत थीम पर सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर गांव सरपंच सुरेश फौजी ने गांव विकास, ई-लाइब्रेरी, जल संरक्षण व कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जल संरक्षण व कचरा प्रबंधन विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। साथ ही योग व ध्यान सत्र भी आयोजित हुआ। प्राचार्या कमलेश रानी, वरिष्ठ प्राध्यापिका दीपा ढुल, मुख्य वक्ता डॉ. विकास अत्री, डॉ. अनुप्रिया आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन