{"_id":"616206678ebc3e626637cd1c","slug":"awarded-for-doing-social-upliftment-work-karnal-news-knl86004120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक उत्थान के कार्य करने पर किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक उत्थान के कार्य करने पर किया गया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरावड़ी। अग्रवाल सभा की ओर से सामाजिक उत्थान करने वाले व समाजसेवा करने वाले लोगों को समारोह में शनिवार को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अवसर था महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का। शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं गोयल इंटरनेशनल के मालिक विनोद गोयल, समाजसेवी एवं उद्योगपति बी.डी. ओवरसीज के प्रबंधक प्रवीन गर्ग, जी.वी. राइस मिल के एमडी समाजसेवी विनीत बंसल के अलावा कई लोगों को सभा की ओर से हरियाणा राइस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लाला सतपाल गुप्ता व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
मंच से रमेश गुप्ता एवं सतपाल गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को सम्मानित करने की हमारी पुरानी परंपरा है। सवाल स्मृति चिह्न का नहीं होता, सवाल तो उसका है जो भावना उस सम्मान को देने के पीछे छिपी होती है। जिस तरह से शहर में अग्र समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है उसके लिए वे सभी का तहेदिल से शुक्रिया करते हैं।
विनोद गोयल, प्रवीन गर्ग व विनीत बंसल ने कहा कि जो मान-सम्मान अग्रवाल सभा ने दिया है, वे विश्वास दिलाते है कि जब भी समाज को उनकी जरूरत पड़ेगी तो साथ खड़े मिलेंगे। विनोद गोयल ने सभा को एक लाख रुपये, प्रवीन गर्ग ने एक लाख एक हजार रुपये, विनीत बंसल ने 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सभा के महासचिव सुशील गुप्ता, उप्रधान राकेश गर्ग व प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे।